Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 26, 2013 - 21:00:59 PM


Title - - प्रतापगढ़ डीएमयू को हरी झंडी का इंतजार - Amar Ujala
Posted by : irmafia on Jul 26, 2013 - 21:00:59 PM

लखनऊ । लखनऊ-प्रतापगढ़ के बीच डीएमयू चालू करने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। यह डीएमयू सप्ताह में छह दिन चलेगी। पूरे रूट पर यह 24 स्टेशनों पर रुकेगी। इसकी समय सारिणी और ठहरावों को भी रेलवे मुख्यालय ने सोमवार को स्वीकृति दे दी। मंडल रेल प्रशासन अब इसे चालू करने के लिए हरी झण्डी दिखाने वाले वीआईपी की तलाश कर रहा है।

रेल बजट में लखनऊ से सुल्तानपुर और हरदोई तक रेल विद्युतीकरण के कारण मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। जबकि रेल विद्युतीकरण न होने पर लखनऊ से प्रतापगढ़ के बीच डीजल मोटर यूनिट (डीएमयू) ट्रेन 74201/02 का संचालन किया जाना है। मंडल रेल प्रशासन की मांग पर उत्तरी सीमांत रेलवे ने डीएमयू की बोगियां शुक्रवार को लखनऊ भेज दीं। इस डीएमयू को चलाने की अनुमति के लिए मंडल रेल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था। सोमवार को बोर्ड ने डीएमयू संचालन की अनुमति दे दी है अब मंडल रेल प्रशासन इसे झंडी दिखाने के लिए एक वीआईपी की तलाश कर रहा है। रेलवे बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक डीएमयू को झंडी दिखाने के लिए रेल मंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता का समय मांगा गया है। उनकी ओर से स्वीकृति मिलने तक डीएमयू की बोगियों को चारबाग स्टेशन के यार्ड में रखा जाएगा। आठ बोगियों वाली डीएमयू से प्रतिदिन करीब छह सौ यात्री प्रतापगढ़ तक सफर कर सकेंगे। रविवार को डीएमयू का संचालन नहीं होगा।