Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 29, 2013 - 21:00:50 PM


Title - - दो से फर्रुखाबाद तक जाएगी उत्सर्ग एक्सप्रेस - Amar Ujala
Posted by : riteshexpert on Jul 29, 2013 - 21:00:50 PM

लखनऊ। छपरा से कानपुर अनवरगंज तक चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस दो अगस्त से फर्रुखाबाद तक जाएगी। इस ट्रेन के विस्तार से फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन के विस्तार के आदेश रविवार को जारी कर दिए गए। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 18191 उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा से शाम 7:05 बजे छूटकर सुबह 7:20 बजे लखनऊ जंक्शन होते हुए दोपहर 12:20 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। इसी तरह 18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से दोपहर 1:35 बजे छूटकर शाम 4:40 बजे कानपुर, 6:25 बजे लखनऊ और अगले दिन सुबह 8:35 बजे छपरा पहुंचेगी।