Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 01, 2013 - 05:57:09 AM


Title - - दिल्ली के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन सात सितंबर से
Posted by : riteshexpert on Sep 01, 2013 - 05:57:09 AM

कानपुर। शहरियों के लिए खुशखबरी। रेल बजट में घोषित दिल्ली-भुवनेश्वर सुपरफास्ट नई ट्रेन 7 सितंबर से चलने लगेगी। इस नई साप्ताहिक ट्रेन का कानपुर सेंट्रल पर दस मिनट का स्टापेज होगा। श्रमशक्ति एक्सप्रेस की तरह यह ट्रेन कानपुर से दिल्ली के बीच नान स्टाप दौड़ेगी।

पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि इस ट्रेेन में एक एसी फर्स्ट, एक एसी सेकेंड, चार एसी थ्री और आठ स्लीपर कोच होंगे। 22805 अप सुपरफास्ट एक्सप्रेस भुवनेश्वर से हर शनिवार दोपहर 12:45 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर रविवार दोपहर 13:45 बजे आएगी और दस मिनट बाद दिल्ली को रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 22806 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिल्ली से हर सोमवार सुबह सात बजे चलकर उसी दिन दोपहर को कानपुर सेंट्रल पर 13:15 बजे आएगी। दस मिनट बाद यह ट्रेन रवाना होकर मंगलवार को शाम 4:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें भुवनेश्वर से सात सितंबर को और दिल्ली से नौ सितंबर को रवाना होंगी।