Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 16, 2013 - 02:56:28 AM


Title - - छह महीने में सुधर जाएगी कैंट की व्यवस्था
Posted by : RailXpert on Sep 16, 2013 - 02:56:28 AM

वाराणसी। मुख्य संरक्षा अधिकारी (सीएसओ) सीबीके सिंह ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और यार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले साल के मुकाबले अबकी संरक्षा व्यवस्था में 70 फीसदी का सुधार हुआ है। शेष 30 फीसदी व्यवस्था भी छह महीने के अंदर सुधर जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्लीपर और प्वाइंट बदले जाएंगे। पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष कैंट स्टेशन और यार्ड में दुर्घटनाएं कम हुई हैं। वर्ष 2013-14 में दो हादसे हुए जबकि इससे पहले हर साल आधा दर्जन से अधिक घटनाएं होती रही हैं। उन्होंने कहा कि कैंट के प्लेटफार्म छोटे हैं। बड़ी ट्रेनों के कोच प्लेटफार्म से बाहर रहते हैं। संरक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से यार्ड और प्लेटफार्म की रीमॉडलिंग जरूरी है। जहां-जहां खामियां रह गई थीं उसको ठीक करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से कहा गया है। उधर, जांच के दौरान स्थानीय अधिकारियों को पसीने छूट रहे थे। क्योंकि सीएसओ ने एक-एक प्वाइंट को बारीकी से देखा। सीएसओ ने लोहता और अंधरापुल की तरफ प्वाइंट को देखा। इसके बाद स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आकर रेललाइन का नक्शा देखा। पूछा कि इसमें कौन सबसे पुराना प्वाइंट है जो बदला नहीं गया। अधिकारियों ने एक-एक प्वाइंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएसओ के साथ स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।