| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jul 31, 2013 - 15:00:27 PM |
Title - - एनसीआर की आय 25.74 फीसदी बढ़ी -Posted by : railgenie on Jul 31, 2013 - 15:00:27 PM |
|
|
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में पिछले साल की अपेक्षा 25.47 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है। सीपीआरओ संदीप माथुर के मुताबिक प्रारंभिक यात्री आय में 18.79 फीसदी बढ़ोतरी करते हुए 328.55 करोड़ रुपये कमाए। कोचिंग आय में 40.94 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। मालभाड़ा आय में 45.54 फीसदी की बढ़ोतरी कर 298.73 करोड़ रुपये की आय की। स्क्रैप निस्तारण में ई-नीलामी के जरिए 20.47 करोड़ की आय के साथ 43.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। दावा किया कि भंडार विभाग का यह कदम नीलामी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है। |