Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Sep 16, 2013 - 21:00:05 PM


Title - - एक अक्तूबर से लालपुर में रुकेगी बरौनी, साबरमती
Posted by : TrustMe on Sep 16, 2013 - 21:00:05 PM

कानपुर। झांसी रूट पर स्थित लालपुर स्टेशन पर एक अक्तूबर से 1123 अप और 1124 डाउन बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस और 9167 अप और 9168 डाउन साबरमती एक्सप्रेस रुकेगी। रेलवे ने एक अक्तूबर से मार्च-2014 तक प्रयोग के तौर पर यह स्टापेज दिया है। परिणाम सही आने पर इसे स्थायी किया जाएगा।

सांसद राजाराम पाल के प्रतिनिधि सियाराम पाल ने बताया कि छह महीने पहले एनसीआर के महाप्रबंधक आलोक जौहरी को दोनों ट्रेनों के स्टापेज का मांगपत्र दिया गया था। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के निदेशक रविमोहन शर्मा ने पत्र भेजकर बताया कि मांग मान ली गई है। शनिवार से लोग इन ट्रेनों में लालपुर के लिए आरक्षण भी करा सकते हैं।