Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 01, 2013 - 18:01:44 PM


Title - - आरक्षण कराने से पहले देखें समय सारिणी - Amar Ujala
Posted by : Mafia on Jul 01, 2013 - 18:01:44 PM

इलाहाबाद। ट्रेनों में सफर के लिए अगर आप आरक्षण कराने जा रहे हैं तोे ट्रेन का समय अवश्य पता कर लें। ऐसा इसलिए कि मध्य रात्रि से रेलवे की नई समय सारिणी लागू हो गई है। समय सारिणी में एनसीआर जोन से अब 18 नई ट्रेनें होकर गुजरेंगी, जबकि चार नई ट्रेनें इलाहाबाद के खाते आई हैं। हालांकि इन ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तारीख अभी जारी नहीं हुई है। समय सारिणी में इलाहाबाद से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। नई समय सारिणी में इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12275 दूरंतो एक्सप्रेस के दिन में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन इलाहाबाद से मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलती है लेकिन नई समय सारिणी में यह ट्रेन शनिवार की बजाय रविवार को इलाहाबाद से चलेगी। इलाहाबाद से यह बदलाव छह सितंबर से शुरू हो जाएगा, जबकि नई दिल्ली-इलाहाबाद के बीच यह रविवार की बजाय सोमवार को सात सितंबर से संचालित होने लगेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12249/12250 युवा एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। इलाहाबाद से मथुरा जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस को नई समय सारिणी में जयपुर तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि इसकी तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन नए स्टॉपेज दर्शा दिए गए हैं। रेलवे की समय सारिणी में महानगरी, मुंबई जनता, चंबल एवं क्षिप्रा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यात्रियों को अब छिवकी रेलवे स्टेशन जाना होगा। हालांकि छिवकी होकर गुजरने की अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। इसके अलावा समय सारिणी में इलाहाबाद के हिस्से जो ट्रेनें आई हैं उसमें 22351/22352 पाटिलीपुत्र-यशवंतपुर (साप्ताहिक, छिवकी होकर), 22683/22684 यशवंतपुर-लखनऊ (साप्ताहिक), 15117/15118 छपरा-दुर्ग (प्रतिदिन, छिवकी होकर), 22805/22806 भुवनेश्वर-नई दिल्ली (साप्ताहिक) शामिल है।