| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Jul 27, 2013 - 17:59:53 PM |
Title - - 30 रुपये में प्रतापगढ़ पहुंचाएगी डीएमयूPosted by : puneetmafia on Jul 27, 2013 - 17:59:53 PM |
|
|
लखनऊ। डीएमयू से रायबरेली तक का सफर करने के लिए यात्रियों को मात्र 15 रुपये किराया अदा करना होगा। प्रतापगढ़ के लिए प्रस्तावित डीएमयू को चलाने के लिए रेलवे ने किराया तय करने के साथ ही ईंधन की भी व्यवस्था कर दी है। लखनऊ से प्रतापगढ़ तक 173 किलोमीटर की यात्रा में डीएमयू प्रति फेरे पर 900 लीटर डीजल की खपत होगी। इस पर करीब 45 हजार रुपये ईंधन की लागत आएगी। डीएमयू में दो इंजन होंगे। आगे वाला इंजन छह बोगियों को खींचेगा जबकि पीछे वाला इंजन सपोर्ट करेगा। |