स्पेशल ट्रेन के इंतजार में 10 घंटे करना पड़ा इंतजार by RailEnquiry Admin on 14 May, 2018 - 12:20 PM | ||
---|---|---|
![]() | स्पेशल ट्रेन के इंतजार में 10 घंटे करना पड़ा इंतजार on 14 May, 2018 - 12:20 PM | |
ट्रेनें लगातार लेट चल रही है। रविवार को भी स्थिति यही रही। सीएसटीएम से सांतरागाछी जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10 घंटे विलंब से बिलासपुर पहुंची। यहां सुबह 9.10 बजे पहुंचने का समय है। कुछ यात्री इसी समय पर पहुंच गए थे। उन्हें स्टेशन आने के बादर लेटलतीफी की जानकारी मिली। ऐसी स्थिति में कुछ स्टेशन में ठहर गए और गर्मी से बचने के लिए घर लौट गए। यात्रियों को 10 घंटे इंतजार के बाद ट्रेन उपलब्ध हुई। इसके बाद उन्होंने सफर शुरू किया। स्पेशल ट्रेन के अलावा पुरी- हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा शाम पांच बजे पहुंचने वाली निजामुद्दीन- रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट की देर से बिलासपुर पहुंची। |