स्पेशल ट्रेनें बानी यात्रियों का सिरदर्द, चल रही एक दिन विलम्ब से by RailEnquiry Admin on 16 October, 2017 - 12:22 PM | ||
---|---|---|
![]() | स्पेशल ट्रेनें बानी यात्रियों का सिरदर्द, चल रही एक दिन विलम्ब से on 16 October, 2017 - 12:22 PM | |
बरौनी से आनंदविहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन पूरे 24 घंटे विलम्ब से पहुंची | इस ट्रेन के इंतजार में दिन रात का समय यात्रियों को प्लेटफार्म पर व्यतीत करना पड़ा | स्पेशल ट्रेनों की लेट लतीफी का ये हश्र देखकर यात्री रेलवे की व्यवस्था को कोसते रहे | उधर मुजफ्फरपुर - आनंद विहार स्पेशल ट्रेन भी पांच घंटे विलमन से खुली | सरयू यमुना एक्सप्रेस सात घंटे, अवध असम एक्सप्रेस दस घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस बारह घंटे, सप्तक्रांति एक्सप्रेस नौ घंटे समेत अन्य ट्रेनें लेट से पहुंची | यात्रियों का कहना है कि दूरगामी ट्रेनें काफी विलम्ब से चल रही हैं | ट्रेनों की आवाजाही के नियत समय की जानकारी पूछताछ काउंटर से नहीं मिल पाती | ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का भरी जमावड़ा लग जाता है | |