रांची स्टेशन पर अब शौचालय होगा स्मार्ट by RailEnquiry Admin on 16 January, 2018 - 01:02 PM | ||
---|---|---|
![]() | रांची स्टेशन पर अब शौचालय होगा स्मार्ट on 16 January, 2018 - 01:02 PM | |
रांची रेलवे स्टेशन पर अब शौचालय स्मार्ट होगा | हर पांच से दस बार प्रयोग होने के बाद पूरा शौचालय खुद से साफ़ हो जाएगा | रांची रेलवे स्टेशन पर ई - शौचालय बनाने की योजना है | प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर ये सुविधा मिलेगी | इस शौचालय को बनाने में सीसीएल मदद करेगा | पांच लाख रूपए की लागत आएगी | सीसीएल अपने सीएसआर फण्ड से इसका निर्माण करेगा | रांची रेलवे स्टेशन पर इससे पहले बायो टॉयलेट बनाई जाने की योजना थी | जिसमे सुधार किया गया है | दूसरे चरण में इसका निर्माण हटिया स्टेशन पर भी किया जाएगा | रांची स्टेशन में बनने वाला ई- टॉयलेट रांची रेलमंडल का पहला ई - टॉयलेट होगा | |