मुगलसराय आज से हो जाएगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन by RailEnquiry Admin on 16 October, 2017 - 01:01 PM | ||
---|---|---|
![]() | मुगलसराय आज से हो जाएगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन on 16 October, 2017 - 01:01 PM | |
रेलवे के इतिहास में सोमवार को आज से एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है | रेलवे और मुग़ल सराय जंक्शन आज से तकनीकी सिस्टम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम आज से नजर आने लगेगा | टिकटों पर भी मुग़ल सराय हटाकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने के लिए रविवार को दिन भर नई दिल्ली स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम व अनारक्षित टिकटिंग टिकटिंग सिस्टम में परीक्षण चला | सब कुछ ठीक ठाक चलने के बाद ये व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी जाएगी | रेल मंत्री के नाम बदलने के ट्वीट के बाद युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया था | |