| बिहिया में गरीब रथ का ठहराव 3 सितम्बर से by messanger on 01 September, 2012 - 03:01 AM | ||
|---|---|---|
messanger | बिहिया में गरीब रथ का ठहराव 3 सितम्बर से on 01 September, 2012 - 03:01 AM | |
आरा : स्थानीय सांसद मीना सिंह के प्रतिनिधि ने दूरभाष पर जानकारी दी कि सांसद के सतत संघर्षो के परिणामस्वरूप आगामी 3 सितंबर से रेल मंत्रालय ने बिहिया रेलवे स्टेशन पर जयनगर गरीब रथ के ठहराव का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आरा स्टेशन पर बिक्रमशिला एक्सप्रेस व पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के ठहराव हेतु सांसद मीना सिंह ने मांग पूरी होने तक निरंतर संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा भी दिलाया है। प्रतिनिधि ने दूरभाष पर जानकारी दी कि बिहिया में गरीब रथ के ठहराव हेतु छह महीने के लिए ट्रायल बेसिस पर स्वीकृति दी गयी है। रेलवे मानक के अनुसार यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसकी अवधि का विस्तार किया जायेगा। | ||