कानपुर में अवध एक्सप्रेस के यात्रियों के धैर्य ने दिया जवाब, 33 की जगह 65 स्टेशनों पर रुकी ट्रेन by RailEnquiry Admin on 20 January, 2018 - 11:50 AM | ||
---|---|---|
![]() | कानपुर में अवध एक्सप्रेस के यात्रियों के धैर्य ने दिया जवाब, 33 की जगह 65 स्टेशनों पर रुकी ट्रेन on 20 January, 2018 - 11:50 AM | |
कानपुर के आस पास पिछले तीन दिन से छा रहे घने कोहरे के कारण एक बार फिर ट्रेनों की चाल बद से बदतर हो गयी है | शुक्रवार को बीस घंटे देरी से चल रही अवध एक्सप्रेस के यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया | यात्री इंजन के आगे खड़े हो गए | रेलवे अधिकारीयों और जीआरपी के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद यात्री माने और ट्रेन आगे रवाना हुयी | मुजफ्फरपुर से मुंबई जा रही अवध एक्सप्रेस के कानपुर सेंट्रल पहुंचने का सही समय गुरुवार रात साढ़े दस बजे था, लेकिन ये गाड़ी लगभग बीस घंटे बाद दूसरे दिन शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची | ट्रेन रुकी तो यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए और आरोप लगाने लगे कि ट्रेन को लगातार चलने नहीं दिया जा रहा है | मुजफ्फरपुर से कानपुर के बीच 33 ठहराव हैं लेकिन ट्रेन को लगभग 65 स्टेशनों पर रोका गया | इसके अलावा गाड़ी ने जो भी दूरी तय की वो बहुत ही धीमी गति के साथ तय की है | रात के समय तो कोहरा था परन्तु दिन में भी रफ़्तार का वही हाल था | यात्रियों ने इंजन के आगे बैठकर गाड़ी रोक दी उधर कुछ युवाओं की नाराजगी इस बात से थी कि उनका दिल्ली में पेपर ट्रेन के अतिविलम्ब होने के कारण छूट गया | |