Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 11, 2017 - 12:57:39 PM


Title - इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर जबलपुर - अजमेर - जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का ठहराव
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 11, 2017 - 12:57:39 PM

पंचकल्याण के अवसर पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने कोटा मण्डल के इंदरगढ़ मंडी स्टेशन पर गाडी संख्या 12181 / 12182 जबलपुर - अजमेर - जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का प्रायोगिक रूप से दो मिनट का ठहराव किया है |

गाडी संख्या 12181 जबलपुर - अजमेर दयोदय एक्सप्रेस इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर उन्नीस मार्च तक सुबह आठ बजकर अड़तीस मिनट पर रुकेगी और गाडी संख्या 12182 अजमेर - जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर बीस मार्च तक रात साढ़े आठ बजे दो मिनट के लिए रुकेगी|
-HINDI-