| हैदराबाद और दिल्ली से जुड़ेगा बस्तर, जगदलपुर से दुर्ग के बीच की ट्रेन को हरी झंडी by AllIsWell on 11 October, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | हैदराबाद और दिल्ली से जुड़ेगा बस्तर, जगदलपुर से दुर्ग के बीच की ट्रेन को हरी झंडी on 11 October, 2012 - 03:00 PM | |
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जगदलपुर से दुर्ग के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को बुधवार को हरी झंडी दिखाई। पहले दिन यह ट्रेन निर्धारित समय से 20 मिनट पहले रवाना हुई। रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रमन ने कहा कि रेल देश को जोड़ता है। आज बस्तर दुर्ग से जुड़ा है, कल हैदराबाद और फिर दिल्ली से जुड़ेगा। बस्तर आर्थिक छलांग लगाने की तैयारी में है और यह सड़क मार्ग से नहीं, रेल लाइन से ही संभव होगा। | ||