Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Aug 16, 2013 - 17:59:13 PM |
Title - भारत-पाक के बीच विश्वास की ट्रेन खालीPosted by : nikhilndls on Aug 16, 2013 - 17:59:13 PM |
|
पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी हमले में पांच भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते में आई कड़वाहट का असर समझौता एक्सप्रेस (14001/14002) पर भी पड़ा है। ट्रेन चल तो रही है, लेकिन इसमें यात्रियों की संख्या कम है। हालत इतनी खराब है कि 11 कोच वाली इस ट्रेन में एक कोच भी पूरी तरह से नहीं भर पा रहा है। अग्रिम बुकिंग कराने वालों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। |