| दो ट्रेनें आमने-सामने, बड़ा हादसा टला by nikhilndls on 09 October, 2012 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | दो ट्रेनें आमने-सामने, बड़ा हादसा टला on 09 October, 2012 - 03:00 AM | |
वाराणसी। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार की रात पेट्रोलिंग कर रहे दो आरपीएफ जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों जवान तेज आवाज में चालकों को आगाह करने लगे। खतरा भांपकर पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इसके बाद उसी ट्रैक पर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने भी गाड़ी रोक दी। सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। | ||