| गरीब रथ एक्सप्रेस के किराये में बिस्तर भाड़ा शामिल by puneetmafia on 25 October, 2012 - 11:30 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | गरीब रथ एक्सप्रेस के किराये में बिस्तर भाड़ा शामिल on 25 October, 2012 - 11:30 PM | |
रेल मंत्रालय ने दुरतों एक्सप्रेस की शयनयान श्रेणी में बिस्तर देने की प्रणाली को गरीब रथ एक्सप्रेस में भी शुरू करने का निर्णय लिया है। आरक्षण कराते समय यात्रियों से इस संबंध में विकल्प मांगा जाएगा और इसके लिए उनसे प्रति बिस्तर 25 रुपये शुल्क लिया जाएगा, इसका भुगतान आरक्षण खिड़की पर ही किया जा सकेगा। इसी प्रकार के प्रावधान इंटरनेट से टिकट आरक्षित कराने वाले यात्रियों के लिए भी किये जाएगे। बिस्तर देने की इस योजना की मांग का पता लगाने के लिए इसे शुरूआत में 6 माह के लिए प्रयोग के तौर पर चलाया जाएगा। वर्तमान में यात्रियों की मांग पर बिस्तर दिये जाते है और इनका शुल्क अलग से लिया जाता है। इस संबंध में यात्रियों को इस्तेमाल किये गये बिस्तर या आधा सेट देने, अधिक शुल्क की मांग करने, और रसीद न देने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। इससे यात्रियों को असुविधा होने के साथ रेलवे को राजस्व हानि भी हो रही थी। सभी रेलवे मंडल साफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने के बाद इस योजना को लागू करने की तिथि जारी करेंगे। | ||