| stuck half hours was a breath of old - ट्रेन के टॉयलेट से निकलते ही बोली महिला-'...लगा मैं गूंगी हो by greatindian on 25 October, 2012 - 06:30 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | stuck half hours was a breath of old - ट्रेन के टॉयलेट से निकलते ही बोली महिला-'...लगा मैं गूंगी हो on 25 October, 2012 - 06:30 PM | |
उदयपुर.उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस में दरवाजा जाम होने से बुधवार को छोटी ब्रह्मपुरी निवासी शारदा शर्मा (75) डेढ़ घंटे तक टॉयलेट में फंसी रही। हादसा चित्तौड़गढ़ से मावली के बीच हुआ। दरवाजा नहीं खुलने पर वृद्धा घबरा गई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। काफी देर बाद उन्होंने मोबाइल फोन के जरिये अपनी बहू अर्चना शर्मा को बुलाया। अर्चना ने दरवाजे को खोलने कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर वृद्धा को बाहर निकाला। पार्षद अर्चना शर्मा ने बताया कि दरवाजा नहीं खुला तो टीटी को बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। कुछ समय बाद गार्ड पहुंचा तो उसने मावली तक रुकने को कहा। अपर मंडल रेल प्रबंधक अजमेर एसएम खींची ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है। टीटीई और गार्ड के पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस ट्रेन के अन्य दरवाजों की भी जांच करवाई जाएगी। इतनी घबरा गई कि आवाज भी नहीं निकली | ||